Earthquake in Pakistan: भूकंप से झटके से कांपा पाकिस्तान, आनन-फानन में घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्तान में रविवार को भूकंप महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गई. भूकंप तड़के करीब 3:54 बजे महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (एनसीएस) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.25 डिग्री नॉर्थ, देशांतर 69.82 डिग्री ईस्ट पर था. भूकंप जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर आया.

भूकंप

नई दिल्ली, 29 जून : पाकिस्तान में रविवार को भूकंप महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गई. भूकंप तड़के करीब 3:54 बजे महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (एनसीएस) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.25 डिग्री नॉर्थ, देशांतर 69.82 डिग्री ईस्ट पर था. भूकंप जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोग खुले स्थानों की तरफ भागे. इस भूकंप में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं.

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले, 12 मई को पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था. 10 मई की सुबह 4.7 और 4.0 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 5 मई को यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भूकंपीय रूप से पाकिस्तान दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है. यह देश 'यूरेशियन प्लेट' और 'भारतीय प्लेट' के बीच स्थित है. यह भी पढ़ें : Assam Floods: ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित, स्थानीय लोगों के सामने भोजन-पानी की चुनौती

बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (एफएटीए), गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा 'यूरेशियन प्लेट' पर स्थित हैं. वहीं, पंजाब, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और सिंध 'भारतीय प्लेट' पर हैं. धरती मुख्य रूप से चार परतों से बनी है. ये चार परतें हैं—आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मैंटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैंटल मिलकर 'लिथोस्फेयर' (स्थलमंडल) बनाते हैं. यह लगभग 50 किलोमीटर मोटी परत 'टेक्टोनिक प्लेट्स' नामक कई खंडों में विभाजित है. ये प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं, और जब यह कंपन तीव्र हो जाता है, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड