Earthquake: गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है, जो सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था. झटके महसूस होने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

कच्छ, 26 दिसंबर: गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) में शुक्रवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है, जो सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था. झटके महसूस होने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भूकंप को लेकर जानकारी शेयर की. एनसीएस के अनुसार, यह 4.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 4:30 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप सतह के करीब होने की वजह से लोगों को कम तीव्रता के बावजूद झटके काफी महसूस हुए.

बता दें कि गुजरात का कच्छ क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. यह भूकंपीय क्षेत्र-5 के अंतर्गत आता है. इस श्रेणी को भारत में सबसे खतरनाक और उच्च जोखिम वाला इलाका माना जाता है.

इस हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गुरुवार को असम के उदलगुरी में भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह 3.0 तीव्रता का भूकंप था, जिसका केंद्र 19 किलोमीटर की गहराई में था.

बुधवार को बंगाल की खाड़ी, राजस्थान और सिक्किम के हिस्सों में भूकंप दर्ज किया गया. बंगाल की खाड़ी में भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जबकि सिक्किम के गंगटोक में 3.3 और मंगन में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया. राजस्थान के जालौर में 5 किलोमीटर की गहराई में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ. इससे पहले, 23 दिसंबर को महाराष्ट्र के रायगढ़ में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड