SENSEX TODAY: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला और 48,616.66 के रिकार्ड स्तर पर खुलने के बाद इसमें गिरावट हुई.
मुंबई, 6 जनवरी : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला और 48,616.66 के रिकार्ड स्तर पर खुलने के बाद इसमें गिरावट हुई. बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) शुरुआती कारोबार में 179 अंकों की वृद्धि के बाद फिलहाल 38.03 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 48,399.75 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी (Nifty) 8.10 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 14,191.40 पर था.
सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत का उछाल आईटीसी में आया. इसके अलावा बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस शामिल हैं. दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट हुई. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14100 अंक से नीचे
पिछले सत्र में सेंसेक्स 260.98 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 48,437.78 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66.60 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,199.50 पर पहुंच गया. अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सियोल और हांगकांग में गिरावट का रुख था. इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत बढ़कर 53.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

