देश

भारत में चंद्रयान की सफलता का बेसब्री से इंतजार

भारत में चंद्रयान-3 की सफलता की कामना में प्रार्थनाएं, जलसे और लैंडिंग का प्रसारण देखने के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

भारत में चंद्रयान की सफलता का बेसब्री से इंतजार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत में चंद्रयान-3 की सफलता की कामना में प्रार्थनाएं, जलसे और लैंडिंग का प्रसारण देखने के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. कई जानकारों का मानना है कि इसरो 2019 की गलतियों से सबक ले चुका है और इस बार लैंडिंग सफल होगी.भारत में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की उम्मीद में लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं, स्कूल छात्रों को लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने का इंतजाम कर रहे हैं और अंतरिक्ष में रूचि रखने वाले लोग कार्यक्रम की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं.

इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 आज जीएमटी के अनुसार 12 बज कर 34 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतहपर उतरेगा. भारत में उस समय शाम के छह बजे के आस पास का वक्त होगा.

कई शहरों में खास स्क्रीनिंग

इसरो लैंडिंग के सीधे प्रसारण की शुरुआत शाम 5:20 पर करेगा. अगर लैंडिंग सफल रही तो यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला धरती का पहला यान बन जाएगा. ऐसा अनुमान लगाया गया है कि चांद की सतह के इस इलाके में क्रेटरों के नीचे बर्फ की शक्ल में जमा हुआ पानी है जिसकी मदद से भविष्य में चांद पर इंसानों को बसाया जा सकता है.

इसरो ने बताया कि देश के कई इलाकों से छात्रों ने संस्था को शुभकामनाओं के ढेरों संदेश भेजे हैं. राज्यों में भी कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं. उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वो प्रसारण की विशेष स्क्रीनिंगआयोजित करें.

सरकार के मुताबिक, "चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, जो ना सिर्फ जिज्ञासा को प्रोत्साहन देगी बल्कि हमारे युवाओं में अनुसंधान के प्रति जोश भी भरेगी." गुजरात में विज्ञान और तकनीकी परिषद ने बड़े पर्दे पर लैंडिंग के प्रसारण को देखने के लिए करीब 2,000 स्कूली छात्रों को आमंत्रित किया है.

अंतरिक्ष में रूचि बढ़ाने का मौका

परिषद् ने एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया है जिसमें इसरो के वैज्ञानिकइस मिशन के बारे में बात करेंगे. पश्चिम बंगाल सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कोलकाता में मिशन का जश्न मनाने के लिए "साइंस पार्टी" का आयोजन किया है, जहां लैंडिंग का प्रसारण दिखाया जाएगा.

मुंबई और वाराणसी में मंगलवार को मिशन की सफलता के लिए पूजा का आयोजन किया गया. बेंगलुरु में उद्यमी और अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के एक समूह के संस्थापक श्रीकांत चुंदुरी ने बताया कि उन्होंने शहर के एक लोकप्रिय रेस्तरां में प्रसारण देखने के लिए एक "वॉच पार्टी" का आयोजन किया है.

उन्होंने रॉयटर्स को बताया, "अगर हमें अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों का एक समुदाय बनाना हैतो लोगों को साथ लाने के लिए इस लैंडिंग से ज्यादा प्रभावशाली और कुछ नहीं हो सकता."

सीके/एए (रॉयटर्स)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).