Delhi: लॉकडाउन के दौरान अपने श्रमिकों को विमान से बिहार भेजने वाले किसान ने की आत्महत्या

दिल्ली में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2020 में लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने 10 श्रमिकों को विमान से उनके गृह राज्य बिहार भेजने वाले एक किसान ने बाहरी दिल्ली के अलीपुर स्थित एक मंदिर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली, 24 अगस्त: दिल्ली में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2020 में लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने 10 श्रमिकों को विमान से उनके गृह राज्य बिहार भेजने वाले एक किसान ने बाहरी दिल्ली के अलीपुर स्थित एक मंदिर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत, BJP ने वोटिंग का किया बहिष्कार

पुलिस के मुताबिक मशरूम (कुकुरमुत्ता) की खेती करने वाले किसान पप्पन सिंह गहलोत (55) मंगलवार शाम करीब पांच बजे तिगीपुर गांव में अपने घर के सामने स्थित शिव मंदिर में एक फंदे से लटके पाये गये.

पुलिस ने बताया कि गहलोत ने यह कठोर कदम उठाये जाने के लिए अपने सुसाइड नोट में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है. पुलिस के मुताबिक, गहलोत रोजाना मंदिर जाते थे. हालांकि, मंगलवार शाम पुजारी ने उनका शव एक पंखे से लटका पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी)बृजेंद्र यादव ने कहा, "घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके अनुसार उन्होंने रक्तचाप और शर्करा का स्तर अधिक होने की समस्या के कारण आत्महत्या की.’’ उन्होंने बताया कि गहलोत के परिवार के सदस्यों ने कोई संदेह नहीं जताया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल में रखा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\