उत्तर प्रदेश : जालौन में डंपर ने वैन को मारी टक्कर, 4 की मौत अन्य 4 घायल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.
जालौन : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार ने कहा कि हादसा जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद के पास हुआ. एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की जान चली गयी, जबकि वैन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि वैन में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो कि शादी के बाद पहली बार मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे. हादसे में दूल्हा और एक बच्ची समेत दो अन्य लोगों की जान चली गई, जबकि दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग कालपी के तरी उल्लाह मोहल्ले के रहने वाले हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन, पूजा-पाठ को लेकर सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें VIDEO
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
\