देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की शुरुवात हो चुकी है और शुरुवात में ही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. गुजरात के देवभूमि द्वारका में भी जमकर बारिश हुई. जिसके कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति निर्माण हो गई है. आप देख सकते है की शहर के जाम खंभालिया इलाके में सड़कों पर पानी होने की वजह से वाहनचालकों को भी काफी परेशानी हो रही है. क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्माण होने की वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये भी पढ़े :Sikkim Suspension Bridge: भारतीय सेना इंजीनियरों ने उत्तरी सिक्किम में 150 फीट लंबा सस्पेंशन ब्रिज बनाया, स्थानीय लोगों के लिए होगी बड़ी सुविधा-Video
देखें वीडियो :
#WATCH देवभूमि द्वारका, गुजरात: भारी बारिश के कारण द्वारका के जाम खंभालिया इलाके में जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/dDewM5tRop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2024













QuickLY