देश

शराबी बेटे ने पिता को मारी गोली, अपनी भी ली जान, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले एक शराबी बेटे ने शुक्रवार तड़के अपने पिता को मामूली विवाद में गोली मार दी...

शराबी बेटे ने पिता को मारी गोली, अपनी भी ली जान, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-IANS)

नोएडा:  थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले एक शराबी बेटे ने शुक्रवार तड़के अपने पिता को मामूली विवाद में गोली मार दी. उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई .पिता को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एसपी ग्रामीण बिनीत जायसवाल ने बताया कि दलेलगढ़ गांव में रहने वाले राजवीर सिंह (62 वर्ष) का बेटा भीम सिंह (28 वर्ष) शराब पीने का आदी था. आज तड़के किसी बात को लेकर भीम सिंह का उसके पिता से विवाद हो गया. उसने देसी तमंचे से अपने पिता के ऊपर गोली चला दी.

यह भी पढ़ें: बिहार: नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन ने भेजा जेल, कहा- एक शराबी से नहीं करूंगी शादी

एसपी ने बताया कि पिता को गोली मारने के बाद बेटे ने स्वयं को गोली मार ली. इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी ने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना दनकौर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई . गांव में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).