देश

Bihar: शराब के नशे में दूल्हा भूल गया शादी की तारीख, इंतजार करती रही दुल्हन, लड़के को देना पड़ा सारा खर्च

बिहार में एक लड़का शराब के नशे में इस कदर डूब गया कि वह अपनी शादी की तारीख ही भूल गया. वह भूल गया कि शादी के जोड़े में सजधज कर उसका इतंजार कर रही है. मामला भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के अंतीचक गांव का है.

Bihar: शराब के नशे में दूल्हा भूल गया शादी की तारीख, इंतजार करती रही दुल्हन, लड़के को देना पड़ा सारा खर्च
wedding/ marriage (Photo: Twitter)

बिहार में एक लड़का शराब के नशे में इस कदर डूब गया कि वह अपनी शादी की तारीख ही भूल गया. वह भूल गया कि शादी के जोड़े में सजधज कर उसका इतंजार कर रही है. मामला भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के अंतीचक गांव का है.

बारात सुल्तानगंज के एक गांव में जानी थी. सुल्तानगंज में शादी के लिए लड़की वालों ने पूरी तैयारी कर ली थी. लड़की पक्ष वालों ने बारातियों के स्वागत की लिए सारा इंतजाम किया था. बस इंतजार बारात और दुल्हे का था, लेकिन देर रात तक बारात ही नहीं पहुंची. लड़की वालों ने किसी अनहोनी के डर से लड़के वालों को फोन लगाना शुरू कर दिया. हालाकिं लड़के वालों ने फोन नहीं उठाया. OMG! दो महिलाओं के बीच हुआ पति का बंटवारा, सप्ताह में तीन-तीन दोनों के साथ बिताएगा पल

शादी के दिन लड़के ने इतनी शराब पी कि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था. वह नशे में अपनी शादी की तारीख भी भूल गया था. लड़के के घरवालों ने उसका नशा उतारने की कोशिश की. किसी तरह उसे ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह शराब के नशे चूर था. इस वजह से सोमवार को बारात नहीं जा सकी.

मंगलवार को लड़के को किसी तरह से समझा बुझाकर शादी के लिए कुछ लोगों के साथ भेजा गया. इधर लड़की वालों ने नशेड़ी युवक से शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद लड़का और उसके साथ आए लोगों को बंधक बना लिया गया. गांव स्तर पर पंचायत बैठी. पंचायत में तय हुआ कि लड़के वाले लड़की पक्ष को खर्च हुए रुपए देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).