Amul Prices Cut: खूब पियो दूध और लस्सी, खूब खाओ दही और घी; Amul ने घटा दी 700 से अधिक उत्पादों की कीमत, देखें लेटेस्ट रेट

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने शनिवार को अपने 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है.

Amul Prices Cut (Photo- @Amul_Coop/X)

Amul Prices Cut: अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने शनिवार को अपने 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. इस कदम का उद्देश्य जीएसटी दर (GST Rate) में कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है. नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी. GCMMF के एक बयान के अनुसार, इस मूल्य संशोधन में मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चीज़, चॉकलेट, बेकरी उत्पाद, फ्रोजन स्नैक्स और माल्ट-आधारित पेय शामिल हैं.

ये भी पढें: Mother Dairy Milk Price: GST में बदलाव के बाद मदर डेयरी का तोहफ़ा, दूध ₹2 सस्ता, घी-पनीर और आइसक्रीम के दाम भी घटे; यहां देखें पूरी लिस्ट

यहां देखें अमूल उत्पादों का लेटेस्ट रेट

किन उत्पाद की कीमतों में हुआ बदलाव

जीसीएमएमएफ ने कहा कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों (Dairy Products), खासकर आइसक्रीम, मक्खन और पनीर की खपत बढ़ेगी. भारत में प्रति व्यक्ति डेयरी खपत कम बनी हुई है, जिससे विकास की काफी संभावनाएं हैं.

'किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को होगा फायदा'

36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली जीसीएमएमएफ ने कहा कि कीमतों में कमी से उसके उत्पादों की मांग बढ़ेगी और कंपनी का कारोबार बढ़ेगा, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा.

इससे पहले, मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी.

Share Now

\