VIDEO: शुद्ध शाकाहारी होटल में नाली के पानी से गुंथ रहा था कर्मचारी आटा, कानपुर के ढाबे का वीडियो आया सामने, लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज
खाने में मिलावट और लापरवाही के कई मामले आएं दिन सामने आते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोग जमकर अपनी नाराजगी जता रहे है.
कानपुर, उत्तर प्रदेश: खाने में मिलावट और लापरवाही के कई मामले आएं दिन सामने आते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोग जमकर अपनी नाराजगी जता रहे है. इस वीडियो में देख सकते है की एक ढाबे पर एक कर्मचारी आटा गुंथ रहा है और इस दौरान ये शख्स आटा गूंथने के लिए नीचे से एक नाली का गंदा पानी लेता है. इस घटना का वीडियो एक शख्स ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर इस शख्स पर गुस्सा जता रहे है. ये ढाबा कानपुर के संचेडी नेशनल हाईवे का सागर ढाबा बताया जा रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Washing Vegetables In Sewer Water: उल्हासनगर के खेमानी मार्केट में नाली के पानी में सब्जियां धोते हुए विक्रेता का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
नाली के पानी से गुंथ रहा था कर्मचारी आटा
ढाबे में पहुंचे ग्राहकों को इस आटे की रोटियां खिलाई गई
बताया जा रहा है इस नाली के पानी से कर्मचारी ने आटा गुंथा और इसी आटे की रोटियां ग्राहकों को खिलाई गई. इस दौरान जो शख्स इस कर्मचारी का वीडियो बना रहा है और कह रहा है कि देखों कौन से पानी का ये इस्तेमाल कर रहा है, जबकि होटल में अंदर काफी ग्राहक बैठे हुए होते है. इसके बाद शख्स इस कर्मचारी से कहता है,'इतने गंदे पानी से आटा बनाते हो, ये तो गलत बात है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जुर्माना लगाया
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस सागर ढाबे के मालिक और उसके कर्मचारी पर पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और जुर्माना भी लगाया.इस मामले में थाने के दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और वायरल हुए वीडियो के आधार पर ढाबा संचालक और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि ढ़ाबा संचालक पर एफआईआर दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है.