Doors of Kedarnath Dham Open: श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, देखें वीडियो

केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं. देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक के खुलने से पहले भगवान शिव के धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है...

केदारनाथ के खुले कपाट (Photo: ANI)

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 25 अप्रैल: केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं. देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक के खुलने से पहले भगवान शिव के धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. हालांकि, तीर्थ यात्रा मार्ग पर भारी बर्फबारी और मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों से पंजीकरण आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केदारनाथ धाम मार्ग पर भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सप्ताह केदारघाटी में मौसम खराब रहने की उम्मीद है. केदारघाटी में अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अलर्ट पर राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है. केदारनाथ में भारी बर्फबारी ने प्रशासन की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.

देखें ट्वीट:

केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम पर तीन से चार फीट की बर्फबारी और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया है. इस बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार से रवाना हुआ. यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम से हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India Beat England In T20 World Cup Semi Final 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने अहमदाबाद का टिकट किया कंफर्म, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें IND बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

\