घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई उछाल, सेंसेक्स ने 100 अंक से बनाई बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक कारोबारी रुझानों के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी हरे निशान के साथ तेजी का रुख देखने को मिला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूर्वान्ह 10.08 बजे 85.81 अंकों यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 38,683.80 पर कारोबार कर रहा था.
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को सकारात्मक कारोबारी रुझानों के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी हरे निशान के साथ तेजी का रुख देखने को मिला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूर्वान्ह 10.08 बजे 85.81 अंकों यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 38,683.80 पर कारोबार कर रहा था.
इससे पहले सेंसेक्स मजबूती के साथ 38,647.44 पर खुला और 38,702.89 तक उछला, हालांकि इस दौरान सेंसेक्स का निचना स्तर 38,557.43 तक फिसला. पिछले सत्र में सेंसेक्स 38,598.99 पर बंद हुआ था.
यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई उछाल, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 74 अंकों से उछला
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.65 अंकों यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 11,471.65 पर बना हुआ था. इससे पहले निफ्टी मजबूती के साथ 11,466.30 पर खुला और 11,480.90 तक उछला. हालांकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,439.65 रहा. पिछले सत्र में निफ्टी 11,464 पर बंद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

