Doiwala Road Accident: डोईवाला में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 6 घायल
उत्तराखंड के डोईवाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक साथ 3 कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डोईवाला, 27 मार्च : उत्तराखंड के डोईवाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक साथ 3 कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, बुधवार सुबह एक इको गाड़ी देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी, जिसमें 7 लोग सवार थे. इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी थी.
कुआंवाला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से पहले डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोर्ट्स कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने देहरादून से डोईवाला की दिशा में जा रही मारूती इको और आल्टो 800 कार से टकरा गई. हादसे की सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी और डोईवाला थाने की फोर्स मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें : नोएडा का सीए 168 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी के जरिये धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. इस हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है. टैक्सी वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

