Dog Attack: बिजनौर में आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला
उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है. आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं.
बिजनौर, 21 फरवरी : उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है. आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं. कुत्ते सड़क चलते मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनकी मौत हो रही है.
कई मामलों में तो कुत्ते पीड़ित का इतना बुरा हाल कर देते हैं कि उन्हें स्वस्थ होने में कई महीने लग जाते हैं. ऐसा ही एक मामला बिजनौर से सामने आया है. यहां आवारा कुत्तों के हमले में आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दस और नौ साल की दो बच्चियां घायल हो गईं. यह भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी ने पीएम को पत्र लिखकर ममता पर आधार रद्द करने की बात कहकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया
घटना मंडावर थाना क्षेत्र के नंगला माहेश्वरी गांव की है. इस घटना के बारे में पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह ने कहा, "तीन बच्चियां अपने घर से जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं, तभी नौ साल की एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. कुत्ते उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगे."
अधिकारी ने कहा कि दूसरी नाबालिग लड़कियों, जिन्होंने एक बच्ची को बचाने की कोशिश की, उन पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया, लेकिन वे भागने में सफल रहीं. पुलिस ने कहा कि जब तक स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को भगाया, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया. सीओ ने कहा, "हालांकि परिवार ने अभी आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन दूसरी घायल लड़कियों का इलाज चल रहा है."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

