News

Karnataka Shocker: पहले डॉक्टर को Kidnap कर मांगे 6 करोड़ रूपए, फिर बस के किराएं के लिए 300 रूपए देकर छोड़ दिया, कर्नाटक के बेल्लारी जिले की घटना से लोग हैरान

कर्नाटक के बेल्लारी जिले में मॉर्निंग वाक के लिए गए डॉक्टर को किडनैप किया गया और इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर के भाई को 6 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी. इस घटना से बेल्लारी में हड़कंप मच गया.

Karnataka Shocker: पहले डॉक्टर को Kidnap कर मांगे 6 करोड़ रूपए, फिर बस के किराएं के लिए 300 रूपए देकर छोड़ दिया, कर्नाटक के बेल्लारी जिले की घटना से लोग हैरान
Credit-(Pixabay)

बेल्लारी, कर्नाटक: कर्नाटक के बेल्लारी जिले में मॉर्निंग वाक के लिए गए डॉक्टर को किडनैप किया गया और इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर के भाई को 6 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी. इस घटना से बेल्लारी में हड़कंप मच गया. डॉक्टर के किडनैप होने के बाद पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह काफी हैरान कर देनेवाला है, डॉक्टर को आरोपियों ने 14 घंटे के बाद डॉक्टर को 300 रूपए देकर छोड़ दिया.

इस घटना के बाद लोग भी हैरान हो गए. ये कैसे हुआ, इसकी पूरी जानकारी इस प्रकार है शनिवार सुबह 6 बजे के दौरान 45 साल के डॉ. सुनील सूर्यनारायणपेट शनैश्वर मंदिर के पास मॉर्निंग वाक कर रहे थे. इस दौरान टाटा इंडिगो कार से  कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने डॉक्टर को जबरन कार में बिठाया. इसके बाद आरोपी कार लेकर तेज रफ़्तार से निकल गए. इस अपहरण का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया.ये भी पढ़े:Bengaluru Shocker: ट्यूशन टीचर ने ‘प्यार’ के नाम पर नाबालिग छात्रा को किया किडनैप, 44 दिनों तक लापता रहने के बाद गिरफ्तार

आरोपियों ने डॉक्टर के भाई को किया फोन

डॉ. सुनील ये बेल्लारी जिला हॉस्पिटल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट के तौर पर कार्यरत है. इन्हें किडनैप करने के बाद आरोपियों ने डॉक्टर के भाई वेणुगोपाल गुप्ता को व्हाट्सएप पर कॉल किया और डॉक्टर को रिहा करने के एवज में 6 करोड़ रूपए की मांग की. इसके साथ ही आरोपियों ने मांग में आधी रकम कैश और आधी रकम का सोना देने की मांग आरोपियों ने डॉक्टर के भाई से की.

सुनसान जगह पर डॉक्टर को छोड़ आरोपी हुए फरार

जानकारी के मुताबिक़ डॉक्टर के भाई वेणुगोपाल गुप्ता जिला शराब विक्रेता संगठन के अध्यक्ष है. उन्होंने पुलिस को भाई के अपहरण और फिरौती की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया और जगह-जगह नाकेबंदी कर दी. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर को देर रात एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और बस से घर जाने के लिए उन्हें 300 रुपये भी दिए.मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. सुनील सदमे में हैं. पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है.पुलिस डॉक्टर से चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है. डॉक्टर का भाई शराब का कारोबार करता है, इसलिए इस अपहरण के पीछे कारोबारी दुश्मनी के एंगल से भी जांच चल रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).