एजेंसी न्यूज

मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बच्चे को गोद दिलाने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

मुंबई के शिवाजी नगर में फर्जी दस्तावेज बनाकर एक बच्चे को अवैध रूप से गोद दिलाने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बच्चे को गोद दिलाने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 20 जून : मुंबई के शिवाजी नगर ( Shivaji Nagar) में फर्जी दस्तावेज बनाकर एक बच्चे को अवैध रूप से गोद दिलाने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे को गोद लेने वाले परिवार के एक सदस्य ने जन्म प्रमाण-पत्र समेत अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने का दावा करते हुए इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की. जांच में पता चला कि शिवाजी नगर के एक चिकित्सक ने बच्चे को गोद लेने वाले दंपति से कहा था कि बच्चे का जन्म उसके अस्पताल में ही हुआ है जबकि बच्चे का जन्म राजस्थान में हुआ था.’’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी चिकित्सक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए परिवार को विश्वास दिलाया कि बच्चे का जन्म मुंबई में ही हुआ है. बच्चा अब दो साल का हो गया है. बच्चे को अवैध रूप से गोद लेने के मामले को लेकर हाल ही में शिकायत दर्ज कराई गयी है जोकि बच्चे को गोद लेने वाले परिवार और उसके परिजनों के बीच विवाद का नतीजा है. यह भी पढ़ें : बेंगलूरु में कल से शुरू होगी BMTC की बस सेवाएं, सभी कर्मचारियों के लिए टीका है अनिवार्य

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी चिकित्सक को जमानत मिल गयी है और अब इस मामले में बच्चे को गोद लेने वाले दंपति से पूछताछ की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).