Haldwani Violence: हल्द्वानी में भड़की हिंसा पर बोलीं DM वंदना सिंह, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई (Watch Video)
DM Nainital (Credit- ANI)

DM Nainital on Haldwani violence: हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर नैनीताल की DM वंदना सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी. इससे पहले सभी को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए समय दिया गया था. कुछ लोग इसके खिलाफ कोर्ट भी गए थे. इसके बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए PWD और नगर निगम के द्वारा विध्वंस अभियान चलाया गया। यह कोई अलग गतिविधि नहीं थी और किसी विशेष संपत्ति को टारगेट नहीं किया गया था. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की टीम तैयार है. अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

देखें VIDEO: