पाकिस्तान में भी दिवाली की धूम: इमरान खान सहित पाकिस्तानी नेताओं ने कुछ इस अंदाज में बोला- हैप्पी दिवाली

पाकिस्तान में भी अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ दिवाली मना रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और टॉप नेताओं ने लोगों को दिवाली की बधाई दी है.

पाकिस्तान में भी दिवाली की धूम (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ दिवाली मना रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और टॉप नेताओं ने लोगों को दिवाली की बधाई दी है.

पाकिस्तान में बसे हिंदू नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इमरान ने ट्विट कर कहा "हमारे सभी हिंदू नागरिकों को दीवाली की बहुत बधाईयां." वहीं पाकिस्तान के संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने हिंदू समुदाय को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान और दुनिया भर में हिंदुओं को दीपावली की शुभकामनाएं. दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह संघर्ष अब भी जारी है."

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई दी. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा पाकिस्तान में गैर-मुसलमानों के साथ खड़ी रहेगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय असेंबली अध्यक्ष असद कैसर ने भी दिवाली की मंगलकामनाएं दी.

पाकिस्तान में रह रहे हिंदू समुदाय ने दिवाली त्यौहार की खूब तैयारियां की हैं. लोगों ने अपने घरों को रंगीन रोशनी से सजाया हुआ है. इसके साथ ही मंदिरों को सजाया गया है और विशेष पूजा आयोजित की गई है. जबकि सिंध सरकार ने हिंदू समुदाय से जुड़े अपने सभी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.

भारत-पाकिस्तान के जवानों ने दी मिठाइयां-

भारतीय और पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आपस में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया. दिवाली की पूर्व संध्या पर दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरों को त्योहार शुभकामनाएं भी दीं. बता दें कि परंपरा के अनुसार, दोनों सेनाएं दोनों देशों में होने वाले राष्ट्रीय और धार्मिक उत्सव के अवसर पर एक-दूसरे के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान करती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड