दिल्ली मेट्रो में गंदी हरकत: महिला ने लगाया व्यक्ति पर प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप, ट्विटर पर बयां किया अपना दर्द
दिल्ली की एक महिला ने मेट्रो के अंदर छेड़छाड़ की एक घिनौनी घटना को शेयर किया है. ट्वीट्स की एक सीरीज को शेयर करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर उसे अपनी पेनिस दिखाई. महिला ने बताया कि यह घटना 12 फरवरी शाम 6 बजे की है जब वो ऑफिस से घर आ रही थी.
- Read in
- English
दिल्ली की एक महिला ने मेट्रो के अंदर छेड़छाड़ की एक घिनौनी घटना को शेयर किया है. ट्वीट्स की एक सीरीज को शेयर करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर उसे अपनी पेनिस दिखाई. महिला ने बताया कि यह घटना 12 फरवरी शाम 6 बजे की है जब वो ऑफिस से घर आ रही थी. महिला ने बताया कि हमेशा की तरह यह वह गुरुग्राम येलो लाइन पर रेग्युलर डे था जब तक उसके साथ वो घटना नहीं हुई थी. महिला ने कहा कि मैं गुरुग्राम येलो लाइन में कोच नंबर 7 में टू सीटर सीट पर बैठी थी और वो शख्स मेरे सामने काफी देर से खड़ा था. मुझे नहीं पता कि वो मेरी ओर अपनी राईट प्रोफाइल में कब मुड़ा. मैंने उसकी पेनिस को पैंट के बाहर देखा. यह भी पढ़ें: मुंबई की एक एटीएम में लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखाना युवक को पड़ा महंगा, वीडियों की मदद से हुआ गिरफ्तार
महिला के अनुसार वह आदमी अपने प्राइवेट पार्ट्स को छिपाने के लिए अपने सामने एक बैगपैक लटका रखा था. मैंने जब उसके बॉडी पार्ट को देखा तो देखकर मैं सुन्न पड़ गई थी. वहमेरे सामन एक मिनट तक उस स्थिति में रहा, उसके बाद मेरी आंखें जमीन पर ही रहीं, "उसने अपने एक ट्वीट में कहा. यह भी पढ़ें: मुंबई: रिक्शा ड्राइवर ने 19 वर्षीय युवती के सामने किया मास्टरबेशन
दिल्ली मेट्रो में महिला के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट:

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग को टैग करते हुए महिला ने उस शख्स की तस्वीर खींची और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया. उसने यह भी कहा कि उसने घटना की रिपोर्ट भी लिखवाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

