देश

Petrol-Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल से 1 रुपया लीटर महंगा

डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पेट्रोल की कीमत लगातार 19वें दिन स्थिर रही. देश की राजधानी दिल्ली में डीजल अब पेट्रोल से 1.09 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.52 रुपये, 76.67 रुपये, 79.71 रुपये और 78.50 रुपये प्रति लीटर हो गई.

Petrol-Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल से 1 रुपया लीटर महंगा
पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 18 जुलाई: डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पेट्रोल की कीमत लगातार 19वें दिन स्थिर रही. देश की राजधानी दिल्ली में डीजल अब पेट्रोल से 1.09 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 18 पैसे, मुंबई में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. हालांकि पेट्रोल (Petrol) की कीमत में इस महीने अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम लगातार 19वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना रहा.

लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.52 रुपये, 76.67 रुपये, 79.71 रुपये और 78.50 रुपये प्रति लीटर हो गई. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव इस सप्ताह सीमित दायरे में रहा, लेकिन पिछले सप्ताह के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ. ब्रेंट क्रूड का भाव 43 डॉलर प्रति बैरल से उपर और डब्ल्यूटीआई का 40 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना रहा.

यह भी पढ़ें: Congress Protest over Petrol-Diesel Price: ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र से 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 43.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अगस्त वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र से 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).