एजेंसी न्यूज

Rajasthan: उप वन संरक्षक तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव अभयारण्य के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) फुरकान अली खत्री (आरएफएस) को बृहस्पतिवार को कथित तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

Rajasthan: उप वन संरक्षक तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 18 मार्च : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव अभयारण्य (National Chambal Wildlife Sanctuary) के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) फुरकान अली खत्री (RFS) को बृहस्पतिवार को कथित तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि मुख्यालय की एसआईडब्ल्यू ईकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि विभिन्न विकास कार्यों के बकाया भुगतान के एवज में डीसीएफ फुरकान अली खत्री तीन लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं.

शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की टीम ने सवाईमाधोपुर में जाल बिछाया और आरोपी उप वन संरक्षक फुरकान अली खत्री को परिवादी से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : Bombay High Court: जांच एजेंसियों को यथोचित कार्रवाई करनी चाहिए, उद्देश्यपूर्ण मूल्यांकन करना चाहिए

आरोपी के सवाईमाधोपुर व कोटा स्थित आवास व अन्य ठिकानों की एसीबी टीमों द्वारा तलाशी जारी है. खत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).