Dengue Cases: 7 दिन में डेंगू के 22 नए मामले आए सामने
नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. 7 दिन में 22 नए मामले सामने आए हैं. सितंबर के अंत तक 34 मामले सामने आए थे. अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद मामले बढ़ने शुरू हो गए.
नोएडा, 29 अक्टूबर : नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. 7 दिन में 22 नए मामले सामने आए हैं. सितंबर के अंत तक 34 मामले सामने आए थे. अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद मामले बढ़ने शुरू हो गए.
पिछले सप्ताह तक 57 मरीज मिले थे. एक सप्ताह के 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. जिला के मलेरिया अधिकारी राजीव शर्मा के मुताबिक अब तक डेंगू के कुल 79 मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़ें : Monkeypox Cases: कनाडा ने मंकीपॉक्स के 1,435 मामलों की पुष्टि की
निजी अस्पतालों को डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल तुरंत जांच करने को भेजने के निर्देश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है कि जैसे ही उनके यहां डेंगू का कोई पेशेंट एडमिट होता है, उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

