Delhi: महिला बनी हैवान, ईर्ष्या के चलते पति के साथ मिलकर 2 साल के मासूम भतीजे की हत्या की, हुए गिरफ्तार

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पंजाबी बाग इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ मिलकर दो साल के मासूम भतीजे का कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी. हत्या के बाद राज ना खुल जाये दंपत्ति ने बच्चे के शव को नाले में फेंक दी

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

दिल्ली (Delhi) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पंजाबी बाग इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ मिलकर दो साल के मासूम भतीजे का अपहरण के बाद हत्या कर दी. हत्या के बाद राज ना खुल जाये दंपत्ति ने बच्चे के शव को नाले में फेंक दी. हत्या के बाद जांच में दंपति  को दोषी पाए जाने पर पुलिस ने महिला के साथ ही उसके पति को गिरफ्तार किया है. दंपत्ति की पहचान यमुना और उसके पति राजेश के रूप में हुई है.

पुलिस (Police) के अनुसार आरोपी दंपति ख्याला के रघुबीर नगर (Raghubir Nagar) के एक स्लम में रहने रहते हैं. दोनों भीख मांगकर अपना जीवन चलाते थे. मासूम के हत्या के बारे में पुलिस को जो पता चला है.उसके अनुसार ईर्ष्या के चलते उसकी हत्या की गई है. क्योंकि यमुना को लगता था कि उसकी मां उससे कम प्यार करती है और बल्कि भाई के बेटे से ज्यादा प्यार करती है. इसलिए उसने मासूम की हत्या कर दी. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: ‘काला जादू’ के चक्कर में दी गई 3 साल के मासूम बच्चे की बलि

महिला के बारे में कहा जा रहा है कि अपने पति की मदद से पहले बच्चे को अगवा किया फिर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद उसे  पंजाबी बाग के पास एक नाले में फेंक दिया.

घटना के बाद पुलिस ने मासूम का शव बरामद करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद ली. इसके साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद कुछ सुराग मिले. जिसके बाद पुलिस ने दंपति से जब पूछताछ किया तो दोनों ने अपने जुर्म कबूल लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड