देश

पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं दिल्ली वाले, बोले 'आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना पार में रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है. रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं दिल्ली वाले, बोले 'आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी'
PM Modi in Dehradoon | ANI

नई दिल्ली, 29 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना पार में रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है. रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. पीएम मोदी दोपहर 12 बजे के करीब रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लोगों से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बात की. युवक संजू ने बताया कि वह पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिल्कुल भाजपा की सरकार बननी चाहिए.

शास्त्री पार्क से आए विमल शर्मा ने कहा, "पीएम मोदी का नाम सुनकर सब खुश हो जाते हैं. हम लोग रैली में आने के लिए रात से तैयारी कर रहे थे. आज सामने से मोदी जी को देखेंगे. दिल्ली में भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आएंगी. दिल्ली की जनता केजरीवाल के शासन से परेशान हो गई है. 12 साल से उन्होंने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया. मोदी जी का नाम सुनकर जोश आ जाता है. दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहिए." यह भी पढ़ें : महाकुंभ भगदड़ : सपा ने की महाकुंभ के प्रबंधन की बागडोर सेना के हाथ में देने की मांग

पूजा शर्मा ने भी दावा किया कि भाजपा की जीत तय है. बोलीं, "भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए हम माला भी लेकर आए हैं. केजरीवाल के शासन में दिल्ली की जनता ने बहुत कुछ सह लिया है. दिल्ली की सरकार जाने वाली है और मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है. दिल्ली में उनके नेतृत्व में विकास होगा. दिल्ली की जनता केजरीवाल से दुखी है क्योंकि केजरीवाल ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. जनता के पैसों से शीशमहल बनाया. दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि आप-दा जाएगी, भाजपा की सरकार आएगी."

श्याम दुबे ने कहा कि हम बहुत लोग उत्साहित हैं. पीएम मोदी की रैली इतिहास रचती है. यह रैली भी इतिहास रचेगी. दिल्ली की सत्ता से केजरीवाल बाहर जाएंगे. यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी. हर बार केजरीवाल कहते थे कि हम लिखकर देते थे कि इतनी सीट आएगी. आज क्या हो गया, क्यों नहीं लिखकर देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).