देश

Delhi Shocker: घर का कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर हमलवारों ने युवक को मारी चाकू, FIR दर्ज

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए झगड़े के बाद आधा दर्जन हमलावरों ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को बेहरमी से पीट दिया. आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत अशोक नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Delhi Shocker: घर का कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर हमलवारों ने युवक को मारी चाकू, FIR दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 22 जनवरी: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए झगड़े के बाद आधा दर्जन हमलावरों ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को बेहरमी से पीट दिया. आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत अशोक नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 19 वर्षीय छात्र पर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की पूरी घटना आईएएनएस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलबीएस अस्पताल से सूचना मिली थी कि दल्लू पुरा निवासी 19 वर्षीय नितेश को उसके भाई रूपेश ने पूरे शरीर पर चाकू के घाव के कारण भर्ती कराया है। बाद में उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: आनन-फानन में पत्नी ने पति को मारा थप्पड़, पति ने की हत्या

पुलिस ने कहा कि पीड़ित अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार के रूप में रहता है और 11वीं कक्षा का छात्र है. डीसीपी पूर्व अमृता गुगुलोथ ने कहा, "युवक पर पहली मंजिल पर रहने वाले 40 वर्षीय कृष्ण रजक नाम के एक अन्य किराएदार ने हमला किया था.

प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों में कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपने शेविंग रेजर से पीड़ित पर हमला कर दिया.आरोपी को नोएडा में उसके कार्यस्थल से पकड़ा गया, जहां वह सिलाई का काम करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).