देश

दिल्ली के इंडिया गेट पर महिला ने लगाए 'पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे, जवान पर उठाया हाथ

बता दें कि सुबह के वक्त अचानक हाथ में एक थैला लेकर महिला इंडिया गेट पहुंची. उसके बाद उसने अपना चप्पल निकाल के फेंका और फिर जोर जोर से पाकिस्तान के नारे लगाने लगी. इस दौरान उसने सेना के जवानों को भी काफी परेशान किया

दिल्ली के इंडिया गेट पर महिला ने लगाए 'पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे, जवान पर उठाया हाथ
महिला को पुलिस ने हिरासत लिया ( फोटो क्रेडिट- Twitter )

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में उस वक्त हंगामा मच गया, जब इंडिया गेट (india Gate) पर एक महिला पाकिस्तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad )का नारा लगाने लगी. इस घटना के बाद भी महिला शांत नहीं हुई और वहां खड़े सेना के जवानों को भी काफी परेशान किया. जिसके बाद उसे शांत कराने के पुलिस की मदद लेनी पड़ी. पहले तो पुलिस मूक दर्शक बन देखती रही और उसके बाद 100 नंबर पर फ़ोन कर के पुलिस को बुलाया. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत ले लिया.

खबरों के मुताबिक इंडिया गेट पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है और और पूछताछ की जा रही है. वहीं उसका नाम सुल्‍ताना खान है. वहीं पुलिस अब महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजने वाली है. जिसके रिपोर्ट के आधार पर उस महिला पर अगली कर्रवाई की जाएगी. माना यह भी जा रहा है कि मुताबिक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्‍त है.

बता दें कि सुबह के वक्त अचानक हाथ में एक थैला लेकर महिला इंडिया गेट पहुंची. उसके बाद उसने अपना चप्पल निकाल के फेंका और फिर जोर जोर से पाकिस्तान के नारे लगाने लगी. इस दौरान उसने सेना के जवानों को भी काफी परेशान किया. वहीं कुछ लोगों ने महिला को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन्हें खूब छकाया और फिर 100 नंबर पर फ़ोन कर के पुलिस को बुलाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).