Delhi Weather Update: दिल्ली में 1962 के बाद सबसे ठंडा रहा इस बार का अक्टूबर का महीना

आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में यह गिरावट शांत हवाओं और राजधानी शहर पर बादल न होने के कारण है. साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था. इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

अक्टूबर महिना रहा सबसे ठंडा ( फोटो क्रेडिट- PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा है. आईएमडी ने कहा, 2020 में दिल्ली में अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 1962 के बाद सबसे कम है। 1962 में अक्टूबर का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.

आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में यह गिरावट शांत हवाओं और राजधानी शहर पर बादल न होने के कारण है. साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था. इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें:- Green Delhi App: राजधानी में ग्रीन दिल्ली एप लांच, CM केजरीवाल ने कहा- इस अभियान में हर एक नागरिक की होगी भागीदारी.

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है. वहीं विभाग ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31.4 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई. इस दौरान हवा की गति 11.1 किमी प्रति घंटा होगी और आसमान साफ रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड