Delhi Weather: दिल्ली में इस हफ्ते सताएगी गर्मी, 27 मार्च से चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दिन गर्म और तपिश भरे हो गए हैं. फिलहाल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Representational Image | PTI

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दिन गर्म और तपिश भरे हो गए हैं. फिलहाल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

वर्तमान में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. इस समय दिल्ली के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं.

Heatwave: इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो जानलेवा हो सकती है हीटवेव; जानें भीषण गर्मी में कब बढ़ जाता है जान का खतरा.

इस हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान

IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी और यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 24 से 26 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और 26 मार्च को तापमान अपने चरम पर 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 25 और 27 मार्च को भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. आंकड़ों के अनुसार, मार्च के इन दिनों को अब तक के सबसे गर्म दिनों में गिना जा सकता है.

27 मार्च से चलेंगी तेज हवाएं

27 मार्च से दिल्ली में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जो 29 मार्च तक जारी रहेंगी. इन हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. हालांकि, दिन के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा. ऐसे में दिल्लीवासियों को इस हफ्ते गर्मी और तेज़ हवाओं के लिए तैयार रहना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू