देश

दिल्ली: छावला इलाके में दो मोटरसाइकिल सवार महिला की चेन छीनकर फरार, देखें वीडियो

छावला इलाके में दिन दहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात हुई. पीड़ित महिला अपने बेटे को स्कूल से ले आ रही थी. तभी दो बाइक सवार लड़के तेजी से आगे आए और बाइक रोक दी. बाइक पर जो शख्स पीछे बैठा तह वो उतर गया और किनारे खड़ा होकार महिला के आने का इंतजार करने लगा. जैसे ही महिला वहां से गुजरती है आरोपी उसका पीछा करता है और चेन खींचकर भाग जाता है.

दिल्ली: छावला इलाके में दो मोटरसाइकिल सवार महिला की चेन छीनकर फरार, देखें वीडियो
चेन स्नैचिंग को अंजाम देते हुए आरोपी, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

दिल्ली: छावला इलाके में दिन दहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात हुई. पीड़ित महिला अपने बेटे को स्कूल से ले आ रही थी. तभी दो बाइक सवार लड़के तेजी से आगे आए और बाइक रोक दी. बाइक पर जो शख्स पीछे बैठा था वो उतर गया और किनारे खड़ा होकर महिला के आने का इंतजार करने लगा. जैसे ही महिला वहां से गुजरती है, आरोपी उसका पीछा करता है और चेन खींचकर भाग जाता है. महिला उसे पकड़ने की कोशिश करती है, लेकिन वो गिर जाती और और आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग जाता है. ये घटना शुक्रवार 6 सितंबर की है. पूरी वारदात पास के सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई. फूटेज के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, पुलिस ने दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

दिल्ली में चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, आए वहां ऐसे मामले सुनाई देते रहते हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली के नांगलोई इलाके में दो बाइक सवार ने एक महिला की चेन स्नेचिंग करने की कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाया. मां बेटी दोनों बहुत फुर्तीले निकले, उन्होंने बदमाश को धर दबोचा और धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

देखें पोस्ट:

यह भी पढ़ें: मथुरा: चलती ट्रेन में लूट के बाद मां-बेटी को बदमाशों ने नीचे फेंका, दोनों की मौत

दिल्ली में लूट पाट के वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, दिन दहाड़े बदमाश छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).