Delhi Shocker: कातिल मां ने दो महीने की मासूम का गला दबाकर ओवन में छिपाया, लड़की पैदा होने से थी नाराज

दिल्ली के मालवीय नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कातिल और बेरहम मां ने अपनी 2 महीने की बच्ची का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया. लेकिन वह पकड़ी गई

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

दिल्ली के मालवीय नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कातिल और बेरहम मां (Mother)  ने अपनी 2 महीने की  बेटी (Daughter) का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया. इस बीच कातिल मां घर में ऐसा सलूक कर रही थी कि मानों उसे इसके बारे में कुछ पता ही नहीं है. लेकिन बाद में पता चला कि बच्ची घर के दूसरे महले पर रखे ओवन में हैं. मृतक बच्ची का नाम अनन्या कौशिक हैं. पुलिस ने बच्ची का शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज मां को हिरासत में लेने के बाद मामले में पूछताछ कर रही है. बाताया जा रहा है कि कातिल मां दूसरा बच्चा बेटी होने से वह नाराज थी.

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार महिला का नाम डिम्पल कौशिक (Dimple Kaushik) हैं. मामले में मालवीय नगर थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के बाद मामले में पूछताछ कर रही है. मामले में बच्ची के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार गुलशन कौशिक (Gulshan Kaushik) परिवार के साथ मकान नंबर 656, भैरो चौक चिराग दिल्ली गांव में रहता है. परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार वर्ष का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिश की थी. यह भी पढ़े: पुणे: पिंपरी चिंचवड में एक मां ने 4 साल की मासूम बेटी की दीवार पर सिर पटक कर की हत्या- हुई गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार दूसरा बच्चा बेटी पैदा होने से नाराज डिंपल नाराज दी. उसने सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे बच्ची का गला दबा दिया और उसे दूसरी मंजिल पर रखे एक खराब ओवन में डाल दिया. इसके बाद वह पहली मंजिल पर आ गई. वह कमरा बंद कर अपने चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी. इस बीच वह कमरे का दरवाजा भी बंद कर लिया. इन लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर बेटे को बचाया. इस दौरान डिम्पल बेहोश हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था.

इस बीच जब लोगों ने घर में बच्ची को नहीं देखा तो परिजन बच्ची को ढूढना शुरू किया. कुछ ही समय में परिजन दूसरी मंजिल पर रखे माइक्रोवेब ओवन में बेहोशी की हालत में मिली थी. आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद अस्पताल की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी