देश

दिल्ली: इंडिया गेट के पास बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, 2 की मौत- 2 घायल

इंडिया गेट के पास एक अनियंत्रित डंपर ने ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली: इंडिया गेट के पास बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, 2 की मौत- 2 घायल
इंडिया गेट के पास ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंदा (Photo Credits-ANI)

राजधानी दिल्ली (Delhi) में इंडिया गेट के पास देर रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बीती रात इंडिया गेट के पास एक अनियंत्रित डंपर ट्रक ने ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी. हादसे में दो के मौत हो गई जिनकी पहचान पिता-पुत्री के तौर पर की गई है. सड़क हादसा इंडिया गेट के समीप मान सिंह रोड (Man Singh Road) पर हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाला एक परिवार जिसमें युवक उसकी पत्नी और दो बेटियां इंडिया गेट घूमने आए थे. हादसा लगभग साढ़े बारह बजे के आस पास हुआ है. तेज गति से आ रहे डंपर ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को कुचल दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने गला काटकर शव के टुकड़े-टुकड़े, शख्स गिरफ्तार.

इंडिया गेट के पास हुआ हादसा- 

इस हादसे में एक आठ साल की बच्ची और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची अपने माता-पिता के साथ इंडिया गेट के नजदीक मानसिंह रोड पर स्कूटी से आई थी. बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन ऑटोरिक्‍शा को भी टक्कर मारी. इससे एक ऑटो चालक बुरी तरह से घायल हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2019 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).