Delhi Traffic Alert: BRICS Summit के चलते 12 सितंबर को दिल्ली में कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS Leaders' Summit की मेजबानी कर रहा है. इस दौरान सदस्य देशों और आमंत्रित साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल राजधानी में मौजूद रहेंगे. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत किया है.

Delhi Traffic Alert: 18वें BRICS Leaders' Summit के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 12 सितंबर (शनिवार) के लिए राजधानी में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शनिवार रात 8:15 बजे से 11:00 बजे तक दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी. यह अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध भारत मंडपम, प्रगति मैदान और आसपास के कूटनीतिक क्षेत्रों में राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और अन्य वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं. Delhi BRICS Summit 2026: 13 सितंबर तक आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और संग्रहालय; चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी रद्द, 22 प्वाइंट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन

इन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम के आसपास के पूरे क्षेत्र को निर्धारित समय के दौरान 'Prohibited Area' घोषित किया गया है, जहां आम वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

ट्रैफिक नियंत्रण के दायरे में आने वाली प्रमुख सड़कों में मथुरा रोड, जनपथ, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, सत्य मार्ग और शांति पथ शामिल हैं. इसके अलावा 22 प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं और 35 से अधिक वैकल्पिक मार्गों के जरिए गैर-जरूरी वाहनों को सेंट्रल और नई दिल्ली से दूर डायवर्ट किया जाएगा.

नियंत्रित मार्गों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत टो किया जाएगा. हालांकि प्रतिबंधित क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय निवासी वैध सरकारी पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे.

ब्रिक्स 2026 के लिए दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

मेट्रो, एयरपोर्ट और रेलवे यात्रियों के लिए एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि संभव हो तो यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें, क्योंकि सभी मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी.

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग करने की सलाह दी गई है. सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को UER-II और NH-48 के जरिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है.

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड, रानी झांसी मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

कमर्शियल वाहनों पर भी रहेगी रोक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जिन कमर्शियल वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें प्रतिबंध लागू रहने के दौरान राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

हालांकि एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े वाहनों को विशेष ग्रीन कॉरिडोर के जरिए बिना किसी रोक-टोक के प्राथमिकता दी जाएगी.

BRICS Summit के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS Leaders' Summit की मेजबानी कर रहा है. इस दौरान सदस्य देशों और आमंत्रित साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल राजधानी में मौजूद रहेंगे. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत किया है. साथ ही डिजिटल नेविगेशन प्लेटफॉर्म के जरिए रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट भी जारी किए जा रहे हैं.

Share Now