देश

Delhi: पुलिस स्टेशन में तीन पुलिस वालों ने जमकर की मारपीट, हुए निलंबित, SHO को किया गया लाइन हाजिर

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने में मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है

Delhi: पुलिस स्टेशन में तीन पुलिस वालों ने जमकर की मारपीट, हुए निलंबित, SHO को किया गया लाइन हाजिर
दिल्ली पुलिस (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 14 दिसंबर: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने में मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी (एसएचओ) को भी जिला लाइन भेजा गया है. हेड कांस्टेबल रविंदर गिरी और नीरज अत्री ने सब-इंस्पेक्टर विवेक गौतम और इंस्पेक्टर जगजीवन राम पर कथित तौर पर हमला किया. घटना के बाद दोनों हेड कांस्टेबल थाने से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है लेकिन जिस तीसरे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई उसके नाम का अभी पता नहीं चल पाया है. रिपोर्ट के अनुसार, थाने में मारपीट की घटना सोमवार व मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है.

डेली डायरी एंट्री के मुताबिक, अमर कॉलोनी पुलिस थाने में तैनात एसआई विवेक के साथ हेड कांस्टेबल रवींद्र गिरी और जामिया पुलिस स्टेशन में तैनात एक अन्य हेड कांस्टेबल सुनील शराब पी रहे थे, इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट होने ली. इंस्पेक्टर जगजीवन राम थाने में जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे थे कि तभी उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दीं. यह भी पढ़े: UP: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 15 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लखनऊ कमिश्नर ने सभी को किया सस्पेंड

इंस्पेक्टर ने बाहर जाकर इमारत की पहली मंजिल पर रवींद्र गिरी और उसकी सफेद शर्ट को खून से लथपथ देखकर हौरान हो गए। रवींद्र गिरी नशे की हालत में था और जब इंस्पेक्टर ने घटना के बारे में पूछताछ की उसने उनपर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने जब पुलिसकर्मियों से गिरि को मेडिकल जांच के लिए ले जाने की बात कही तो वह थाने से फरार हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).