Delhi Liquor Scam: ED की रडार पर KCR की बेटी कविता, 9 घंटे की पूछताछ के बाद कार्यालय से निकलीं, 16 मार्च को फिर बुलाया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शनिवार को नौ घंटे तक पूछताछ की. वहीं ईडी ने कविता से पूछताछ के लिए समन भेज 16 मार्च को फिर से बुलाया है.

K Kavitha (Photo Credits ANI)

Delhi Liquor Scam: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता (K Kavitha) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शनिवार को नौ घंटे तक पूछताछ की. कथित तौर पर कविता का सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से कराया गया था, जो इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए पहले से ही ईडी की हिरासत में है.ईडी की महिला उप निदेशक स्तर की अधिकारी ने कविता की गवाही दर्ज की. वहीं ईडी ने कविता से पूछताछ के लिए समन भेज 16 मार्च को फिर से बुलाया है.

पिल्लई 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गोवा में विधानसभा चुनाव में किया गया था. पिल्लई ने कथित तौर पर कहा है कि वह कविता का सहयोगी था. उनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए थे. कविता को गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने और समय मांगा था, जिसके बाद उनकी पूछताछ शनिवार तक के लिए टाल दी गई थी. यह भी पढ़े: Delhi Liquor Policy Case: ED की रडार पर KCR की बेटी कविता, पूछताछ के दौरान अरुण पिल्लई से हुआ सामना

कविता ने कहा है कि वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कभी नहीं मिलीं, जिन्हें मामले के सिलसिले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया है, उनका दावा है कि इस मामले में उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। ईडी के मुताबिक, कविता भी एक्साइज पॉलिसी मामले में साउथ ग्रुप के प्रतिनिधियों में से एक है.

 

.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Akola Shocker: महाराष्ट्र के अकोला में खाकी शर्मसार, अपनी बेटी को मेरे पास भेजो, 10,000 रुपये दूंगा, महिला कैदी से सेक्सुअल वेफर की मांग पर ASI गिरफ्तार

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल