दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने बीती रत अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस अभी आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है. आरोपी पति का नाम उपेंद्र शुक्ला है.मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है. आरोपी ने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक दिल दहलाने वाला सामने आया है. दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने बीती रत अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस अभी आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है. आरोपी पति का नाम उपेंद्र शुक्ला (Upendra Shukla) है,जो पेशे से टीचर  है. उपेंद्र ने रात 1 से डेढ़ बजे के बीच चाकू से वार कर सभी कत्ल किए हैं. मृतक बच्चों में उसकी एक 2 महीने की लड़की, एक 7 साल की लड़की, एक 5 साल का लड़का और पत्नी शामिल है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्रेशन में रहता है. जिस घर में सभी कत्ल हुए उसी घर में उसकी सास रहती थी. उसने देखा उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा तब जाकर सुबह पड़ोसियों को सूचना दी गई. इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर पीसीआर को फोन कर दिया और पुलिस ने दरवाजा खुलवाया.

यह भी पढ़ें- बाइक पर सवार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर फेंका एसिड, झूठी कहानी बताकर पुलिस को किया गुमराह- गिरफ्तार

डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली. उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है. उसकी दो बेटी और एक बेटा है. आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं.. उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है.

मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है. बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र डेढ़ महीने बताई जा रही है. आरोपी ने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड