J&K: दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी, सभी 177 यात्री सुरक्षित

दिल्ली से आ रही विस्तारा की उड़ान UK611 को निशाना बनाकर बम की धमकी वाली कॉल के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की.

Representational Image | PTI

श्रीनगर: दिल्ली से आ रही विस्तारा की उड़ान UK611 को निशाना बनाकर बम की धमकी वाली कॉल के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की. यह घटना तब सामने आई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को एक सूचना 'धमकी भरी कॉल' मिली, जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने त्वरित एक्शन लिया.

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 177 यात्री और एक शिशु सवार था. धमकी मिलने के बाद एयरलाइन और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की. फ्लाइट संख्या UK611 को लगभग 12:10 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया.

ऐसी धमकियों के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को लैंडिंग के तुरंत बाद आइसोलेशन बे में ले जाया गया. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा, "सभी यात्रियों को आइसोलेशन बे में सुरक्षित रूप से उतार दिया गया. जांच के बाद धमकी को फर्जी पाया गया और विमान का सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया.'

एयरपोर्ट अथॉरिटीज, श्रीनगर ने बताया, 'एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने फोन पर पुष्टि की कि धमकी को गैर-विश्वसनीय माना गया और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया.'

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड