देश

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, अब तक 21 लड़कियों को बना चुका है शिकार

गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक वशिष्ठ उर्फ अभिनव शर्मा उर्फ अभी है. वह मूलरूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है. उसने अब तक एक दो नही बल्कि 21 लड़कियों को ठग चुका है. इसकी गिरफ्तारी दिल्ली के बाराखंभा इलाके में रहने वाले एक परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, अब तक 21 लड़कियों को बना चुका है शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक ऐसे शातिर दूल्हा को गिरफ्तार किया है. जो लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फसाता था. इसके बाद उन लड़कियों के साथ ठगी करके फरार हो जाता था.गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक वशिष्ठ उर्फ अभिनव शर्मा उर्फ अभी है. वह मूलरूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है. उसने अब तक एक दो नही बल्कि 21 लड़कियों को ठग चुका है. इसकी गिरफ्तारी दिल्ली के बाराखंभा इलाके में रहने वाले एक परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा मुताबिक़ आरोपी लड़कियों को ठगने के लिए अलग-अलग मेट्रोमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल बना रखी थी, जिसमें वह बताता था कि वो बड़े मीडिया हाउस का मालिक है. इसके जरिए वह लड़कियों से शादी की पेशकश करता और फिर उन्हें ठग लेता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़कियों को अपनी जाल में फंसाने के लिए मेट्रोमोनियल साइट्स पर बताता था कि वह सालाना 25 से 30 लाख रुपए कमाता है और उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, वह परिवार में अकेला है. इन प्रोफाइल के जरिए वह लड़कियों से शादी के लिए संपर्क करता फिर उनसे किसी न किसी बहाने से पैसे ठग लेता था. यह भी पढ़े: सेक्स के लिए किया मना तो 15 साल के लड़के ने 10 साल के बच्चे का किया कत्ल

बता दें कि आरोपी साल 2018 में उसने दिल्ली के बाराखंभा इलाके की एक लड़की को झांसे में लेकर उससे शादी कर ली. फिर दो हफ्ते लड़की के साथ रहा. लड़की को अपने विश्वास में लेने के बाद वह एक दिन महिला का कैश और गहने लेकर फरार हो गया. आरोपी साल 2016 में उसे चंडीगढ़ में ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहां वह एक संपत्ति का गलत तरीके से सौदा कर रहा था. यह भी पढ़े: मुंबई: एक ऐसा इंजीनियर जो ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए करता था चोरी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के बारे में मालूम पड़ा है कि उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कॉम की डिग्री ली है. वह कई चैनलों में रिपोर्टर रहने का दावा करता है. 2002 में उसकी शादी हुई थी और 7 साल की बेटी भी है लेकिन वो परिवार से नहीं मिलता. वह अपने माता-पिता से भी अलग रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2018 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).