Delhi Shocker: दिल्ली के केएनके मार्ग पर पति ने महिला को चाकू मारकर की हत्या
दिल्ली के केएनके मार्ग पर 28 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकबर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली, 8 जुलाई: दिल्ली के केएनके मार्ग पर 28 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकबर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को केएनके मार्ग थाना क्षेत्र में एक महिला को चाकू मारने की सूचना मिली थी. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: दिल्ली में बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "घायल महिला को बीएसए अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया." इसके बाद, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि महिला को उसके पति ने चाकू मारा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

