देश

कुदरत का करिश्मा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरी लड़की, फिर जो हुआ

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एलिवेटेड रोड (Elevated Road) पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बाइक (Bike) पर पीछे बैठी लड़की अचानक से फ्लाईओवर से नीचे गिर गई

कुदरत का करिश्मा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरी लड़की, फिर जो हुआ
दिल्ली फ्लाईओवरसे गिरी लड़की (Photo Credtis Youtube)

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर जनकपुरी से कहीं जा रहे थे. अचानक से दिल्ली के विकासपुरी इलाके में स्तिथ एलिवेटेड रोड (Elevated Road) पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बाइक (Bike) पर पीछे बैठी लड़की अचानक से फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. हादसे के बाद कुदरत का करिश्मा ही था कि लड़की घटना में घायल जरूर हुई लेकिन उसकी जान बच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का नाम सपना है. जो सोमवार की शाम दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले अपने दोस्त कुणाल और द्वारका निवासी जिया के साथ जनकपुरी से पश्चिम विहार की ओर बाइक पर बैठ कर कहीं जा रही थी. उसका दोस्त विकासपुरी इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड पर बाइक चलाते हुए जा ही रहा था कि पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सपना उछलकर फ्लाईओवर से पचास फीट नीचे सड़क पर जा गिरी. आप इस वीडियो में खुद देख सकते है कि लड़की अचानक से फ्लाईओवर से नीचे गिर जाती है. जिसके बाद वहां पर लड़की की चीख पुकार सुनकर लोग जमा हो जाते है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में सड़क हादसा, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी घायल

देखें वीडियो

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीन लोगों में हादसे में कुणाल और जिया घायल हुए है. जिनके इलाज के लिए पास के अस्पताल में पुलिस ने दोनों को भर्ती करवाया. वहीं पुलिस ने इस हादसे में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वहां पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).