Delhi Shocker: द्वारका में शिक्षक ने दो नाबालिगों का यौन उत्पीड़न किया, आरोपी फरार

दिल्ली के द्वारका में एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 27 मई: दिल्ली के द्वारका में एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एक 11 साल की नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ द्वारका साउथ थाने आई और लिखित में शिकायत दी. यह भी पढ़ें: UP Shocker: बलिया जिले में किशोरी को अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह द्वारका के एक सरकारी स्कूल की छात्रा है और अमित नाम के एक शिक्षक ने उसकी पीठ और कंधे पर गलत तरीके से छुआ. द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि नाबालिग लड़की की काउंसलिंग की गई और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए और 10 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

डीसीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को इसी तरह की एक और शिकायत मिली थी और उस शिकायत पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट