Delhi Shocker: दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, महिला की मौत, 6 घायल
पूर्वी दिल्ली में बुधवार को कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी.
नई दिल्ली, 14 मार्च : पूर्वी दिल्ली में बुधवार को कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.
अधिकारी ने बताया कि कुल सात घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें गाजियाबाद के हयात नगर स्थित पाता खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली सीता देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Lok Election 2024: केसीआर की बेटी कविता निजामाबाद से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
कार चालक भी घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है. अधिकारी ने कहा, "संदिग्ध पुलिस हिरासत में है." उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

