देश

Delhi Shocker: तिमारपुर इलाके में नाबालिग ने शख्स की चाकू मारकर की हत्या

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक विवाद के बाद एक नाबालिग ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी. मृतक की पहचान तिमारपुर निवासी कुणाल के रूप में हुई है.

Delhi Shocker: तिमारपुर इलाके में नाबालिग ने शख्स की चाकू मारकर की हत्या
Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 10 मई: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक विवाद के बाद एक नाबालिग ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी. मृतक की पहचान तिमारपुर निवासी कुणाल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे तिमारपुर थाने में सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास फतेह सिंह रोड पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से वार किये जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें: Honor killing: बिहार में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, घायल कुणाल को पीसीआर वैन से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).