Delhi Shocker: दिल्ली में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या; आप ने बढ़ते अपराध के लिए केंद्र और एलजी को ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली के जैतपुर में कालिंदी कुंज इलाके में एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान डॉ. जावेद अख्तर (55) के रूप में हुई है.

Representational Image | Pixabay

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर : दिल्ली के जैतपुर में कालिंदी कुंज इलाके में एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान डॉ. जावेद अख्तर (55) के रूप में हुई है. वह नीमा अस्पताल में यूनानी डॉक्टर थे. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अपराध टीम और एफएसएल रोहिणी टीम घटनास्थल पर पहुंची.

अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दो नाबालिग चिकित्सा केंद्र (मेडिकल फैसिलिटी) में आये और रात एक बजे ड्रेसिंग बदलने की मांग की. इन दोनों में से एक का एक दिन पहले पैर की चोट का इलाज हुआ था. कर्मचारियों ने बताया कि बाद में नाबालिगों ने कहा कि उन्हें दवा की पर्ची चाहिए और वे डॉ. जावेद अख्तर के केबिन में गए, जिसके बाद गोली चलने की आवाज आई. जब वे डॉक्टर के केबिन में पहुंचे तो उन्हें मृत पाया. नीमा अस्पताल के कंपाउंडर आबिद ने बताया कि डॉ. अख्तर के सिर में गोली लगी थी. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: दो भाइयों से एक करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में परिवार के 19 लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि यह लक्षित हत्या का मामला हो सकता है. संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा, "दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है. गैंगस्टर आसानी से काम कर रहे हैं. जबरन वसूली, गोलीबारी और रोजाना हत्याएं हो रही हैं. केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली के लिए अपने बुनियादी काम में विफल रहे हैं."

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "दिल्ली में हर दिन गोलियां चल रही हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल पूरी तरह से चुप हैं, न तो उन्होंने विधायकों से मिलने का समय दिया और न ही किसी पुलिस स्टेशन का दौरा किया. दिल्ली पुलिस केंद्र को रिपोर्ट करती है, दिल्ली सरकार को नहीं."

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\