Delhi Shocker: बाबरपुर इलाके में मिला शख्स का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली के बाबरपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की पहचान हो गई है.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 13 मई: दिल्ली के बाबरपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान दिल्ली के बलबीर नगर एक्सटेंशन निवासी दीप कमल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के वेलकम थाने में पूर्वी बाबरपुर के प्रेम गली में एक शव के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: वसंत विहार में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय त्रिके ने कहा, दीप कमल मृत पाया गया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया. शुरूआती जांच के दौरान पता चला कि दीप कमल और दिनेश वर्मा, पवन और हिमांशु के बीच झगड़ा हुआ था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और वर्तमान में पूर्वी बाबरपुर इलाके में किराए पर रहते हैं.

डीसीपी ने कहा, दीप कमल के सिर पर एक भारी चीज से वार किया गया था, जिसके बाद वह गिर गया. धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम को फिरोजाबाद भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\