Delhi Shocker: कार लूटी, ड्राइवर को सड़क पर घसीटकर मार डाला; सामने आया दर्दनाक Video
राजधानी दिल्ली के महिपालपुर से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली एयरपोर्ट के पास NH-48 पर एक कार एक शख्स को पूरे रफ्तार में घसीटते हुए जा रहा है, जिसमें उसकी मौत हो गई.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली एयरपोर्ट के पास NH-48 पर एक कार एक शख्स को पूरे रफ्तार में घसीटते हुए जा रहा है, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के महिपालपुर में लगभग 1.5 किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली के रामलीला मैदान में युवक की चौकू से गोदकर हत्या, पत्थर से कुचला सिर.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स को घसीटा जा रहा था, वह उस कार का मालिक और ड्राइवर था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर को सड़क पर घसीटा जा रहा है. इस घटना में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया और फिर उसकी जान चली गई.
वायरल हुआ VIDEO:
This is brutal!
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में कार लूट कर चालक की सड़क पर घसीट कर हत्या की। #DelhiCrime pic.twitter.com/nZHZnEbyyy
— Jitender Sharma (@capt_ivane) October 11, 2023
मृतक की पहचान बिजेंद्र के रूप में हुई है जो फरीदाबाद का रहने वाला है. घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से आरोपी शख्स कार को तेज गति से चला रहा है और इस दौरान कार का चालक उसपर लटका हुआ है. इस घटना का वीडियो उस कार के पीछे से आ रही कार में बैठे किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़ित चालक की टैक्सी को लूटकर भाग रहे थे. इसी दौरान जब उसने इसका विरोध किया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे घसीटते हुए भागने लगे. इस घटना में पीड़ित टैक्सी चालक की मौत हो गई है. पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

