Delhi Shocker: पति के साथ बाइक पर जा रही महिला को दिनदहाड़े मारी गोली, गोकुलपुरी में बड़ी वारदात

देश की राजधानी दिल्ली एक बार चौकानें वाला मामला सामने आया है. यहां पति के साथ बाइक पर पीछे बैठी एक महिला को दिनदहाड़े सारेगाम गोली मार दी गई.

Representational Image | Pixabay

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार चौकानें वाला मामला सामने आया है. यहां पति के साथ बाइक पर पीछे बैठी एक महिला को दिनदहाड़े सारेगाम गोली मार दी गई. मामला दिल्ली के गोकुलपुरी का है.  यहां छोटी से बहस के बाद एक शख्स ने पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दोपहर 3:15 बजे की है. हमले के बाद आनन फानन में पति अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच चल रही है. Delhi Coaching Centre Deaths: SUV ड्राइवर समेत पांचों आरोपियों को नहीं मिली जमानत.

दिल्ली पुलिस ने बताया, 'बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे हीरा सिंह (40) अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर (30) के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहे थे. गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई, क्योंकि उनकी गाड़ियां लगभग एक-दूसरे से टकराने वाली थीं.

पुलिस ने बताया कि इस कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर के नीचे से करीब 30-35 फीट की दूरी से एक गोली चलाई, जो उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से में, गर्दन के पास लगी. वह अपनी पत्नी को जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस अभी तक हमलावार तक नहीं पहुंच पाई है. दिल्ली पुलिस ने कहा, 'हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. आगे की जांच जारी है.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

CJP Protest: किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान की नागरिकता पर उठाए सवाल, मुंबई पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग