Delhi Shocker: दिल्ली के बवाना इलाके में 3 नाबालिगों ने 16 साल के लड़के की चाकू मारकर की हत्या

दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार को झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने 16 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बवाना अस्पताल से एक डेड बॉडी लाये जाने की सूचना मिली. य

Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 8 जुलाई: दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार को झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने 16 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बवाना अस्पताल से एक डेड बॉडी लाये जाने की सूचना मिली. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, 64 वर्षीय बुजुर्ग मां की बेटे ने की हत्या

पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचा जहां पता चला कि बवाना में जेजे क्लस्टर के निवासी एक नाबालिग को उसके रिश्तेदार ने भर्ती कराया है. बॉडी पर दो चोटें - पीठ और पेट पर जख्म पाया गया.'' घटना बवाना के झंडा चौक इलाके की है.

अधिकारी ने कहा, "अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए गए." प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि नाबालिग को उसी इलाके के एक अन्य निवासी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीटा और चाकू मारा. वो सभी नाबालिग हैं. अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट