Delhi Shocker: गाजीपुर इलाके में 11 साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को गाजीपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया था. यह भी पढ़ें: UP Shocker: लखनऊ में नहर में मिले लापता नाबालिग जोड़े के शव

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, पीड़िता, जो एक सरकारी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है, ने कहा कि वह सुबह अपनी मौसी के घर गई थी, जो उसके घर के पास ही है. जब वह वापस आ रही थी, तो अपराधी उसे अपने घर में खींच ले गया। उसे नग्न कर दिया, और अनुचित शारीरिक हरकतें कीं.

पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान मो तकी अहमद के रूप में हुई है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कागज बाजार से पकड़ा गया है. अधिकारी ने कहा, अहमद उस घर का मालिक है, जहां हमला हुआ था, लेकिन इस समय वह सरिता विहार इलाके में रह रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

TCS Nashik Case: मुख्य आरोपी शफी शेख का जेल में साथी कैदियों द्वारा पिटाई का दावा, सुरक्षा की मांग

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें