देश

Delhi: दिल्ली में क्रिसमस पर नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में क्रिसमस के दिन एक पार्क में 50 वर्षीय व्यक्ति ने 13 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Delhi: दिल्ली में क्रिसमस पर नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 28 दिसंबर : पश्चिमी दिल्ली (Delhi) के सागरपुर इलाके में क्रिसमस के दिन एक पार्क में 50 वर्षीय व्यक्ति ने 13 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) किया. उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना रविवार को क्रिसमस के दिन हुई, जब लड़की अपने दोस्तों के साथ पास के एक चर्च से लौट रही थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, 25 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे आरोपी ने खुद को एक पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया और घर लौट रही लड़की और उसके दोस्तों से पूछताछ की. अधिकारी ने कहा, "आरोपी बच्चों को एक पार्क में ले गया, जहां उसने दूसरे बच्चे को जाने के लिए कहा. इसके बाद वह कथित तौर पर लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया." इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़े: J&K: जम्मू के सिधरा इलाके में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों के छिपे होने की आशंका

अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता और ढडउरड अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है." अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया और एक निजी संगठन में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आगे की जांच जारी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).